जल्दी करें यह जरूरी काम, नहीं तो फ्रीज हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

नई दिल्ली : बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर. बैंकों की तरफ से लगातार अपने ग्राहकों को केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के लिए कहा जा रहा है. यदि आपने भी अभी तक अपना केवाईसी (KYC) अपडेट नहीं कराया है तो फौरन करा लें. केवाईसी अपडेट नहीं होने पर बैंक की तरफ से आपका अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है. अकाउंट फ्रीज होने के बाद आप खाते में पैसा जमा तो कर सकते हैं लेकिन निकाल नहीं सकते. इसलिए जरूरी है कि आप तुरंत नजदीकी ब्रांच जाकर अपना KYC अपडेट करा लें.

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की तरफ से अपने ग्राहकों को भेजे गए मैसेज में केवाईसी (Know Your Customer) अपडेट कराने के लिए कहा जरा है. IDBI Bank द्वारा भेजे मैसेज में केवाईसी अपडेट की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर बताई गई है. यानी आपके पास इसके लिए कुछ ही घंटे शेष बचे हैं. हालांकि कुछ ग्राहकों को केवाईसी अपडेट के लिए 31 दिसंबर तक की मोहलत दी गई है.

बैंक ने अपने मैसेज में कहा है कि 1 जनवरी, 2020 तक आपने केवाईसी अपडेट नहीं कराया तो आपका बैंक अकाउंट (Bank Account) आंशिक फ्रीज (Partial Freeze) कर दिया जाएगा. ऐसे में आप अपने बैंक खाते से न तो पैसे निकाल पाएंगे और न ही जमा कर पाएंगे. आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है.

केवाईसी अपडेट करवाने के लिए आपको संबंधित बैंक की नजदीकी ब्रांच जाना होगा. यहां बैंक आपको केवाईसी अपडेट का एक फॉर्म देगा, जिसे भरना होगा. इसमें बैंक खाता संख्या, घर का पता आदि की जानकारी भरनी होगी. फॉर्म पर ग्राहक को अपना एक फोटो भी लगाना होगा. अब इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड और पेन कार्ड की एक फोटो कॉपी लगाकर बैंक में जमा करा दें.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!