नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि.(भेल) को खुर्जा आधुनिक तापीय बिजली परियोजना के लिए टरबाइन जेनरेटर और अन्य संबद्ध उपकरणों की आपूर्ति के लिए 1,600 करोड़ का महत्वपूर्ण ठेका मिला है। कुल 1320 मेगावाट (660-660 मेगावाट की दो इकाइयां) की यह परियोजना यूपी के बुलंदशहर में लगायी जा रही है। भेल ने बुधवार को बताया कि कंपनी को कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह ठेका टीएचडीसी इंडिया लि.से मिला है। टीएचडीसी इंडिया भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसके तहत कंपनी को टरबाइन जेनरेटर और अन्य संबद्ध उपकरणों के डिजाइन,इंजीनियरिंग,विनिर्माण, आपूर्ति, परीक्षण करना और उस चालू करना है। बयान के मुताबिक भेल यूपी के बिजली विकास कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भागीदार है। राज्य में कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में कंपनी का योगदान 74 प्रतिशत है। राज्य में कोयला आधारित बिजली परियोजनाओं की स्थापित क्षमता 31 मार्च 2019 की स्थिति के अनुसार 17,979 मेगावाट के करीब थी।
घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार
केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…







