टीसीएस को जुलाई-सितंबर में 8042 करोड़ का मुनाफा

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे गुरुवार को घोषित किए। इस तिमाही में कंपनी को 8,042 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। यह पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 1.8% ज्यादा है। रेवेन्यू 5.8% बढ़कर 38,977 करोड़ रहा। हालांकि, तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट आई है। इस साल अप्रैल-जून में कंपनी को 8,131 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 5 रुपए का अंतरिम और 40 रुपए का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है।

टीसीएस का मुनाफा और रेवेन्यू

तिमाहीप्रॉफिट (रु करोड़)रेवेन्यू (रु करोड़)
जुलाई-सिंतबर 20198,04238,977
अप्रैल-जून 20198,13138,172
जुलाई-सितंबर 20187,90136,854

डिविडेंड के लिए 18 अक्टूबर रिकॉर्ड तारीख
यानी इस तारीख तक जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान 24 अक्टूबर को किया जाएगा। टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने कहा कि फाइनेंशियल सर्विसेज और रिटेल वर्टिकल में अस्थिरता के बावजूद जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की ग्रोथ स्थिर रही। हम आश्वस्त हैं कि मध्यम और लंबी अवधि में हमारी सेवाओं की मांग मजबूत रहेगी। बीती तिमाही की ऑर्डर बुक पिछली 6 तिमाही में सबसे अच्छी रही।

किस सेगमेंट में कितनी रेवेन्यू ग्रोथ?

वर्टिकलरेवेन्यू ग्रोथ
लाइफसाइंस एंड हेल्थकेयर16%
बैंकिंग-फाइनेंस8%
रिटेल एवं सीपीजी4.8%
कम्युनिकेशन एवं मीडिया11.8%
टेक्नोलॉजी एवं सर्विसेज5.6%
मैन्युफैक्चरिंग7.8%

यूरोप में सबसे ज्यादा 16% रेवेन्यू ग्रोथ

क्षेत्ररेवेन्यू ग्रोथ
यूरोप16%
यूके13.3%
भारत7.7%
मध्य-पूर्व एवं एशिया7.3%
लैटिन अमेरिका7.3%
एशिया पैसिफिक6.5%
उत्तरी अमेरिका5.3%
  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!