जयस ने 20 नाम भेजे थे, तीन को ही कांग्रेस ने दिए टिकट, दूसरा धड़ा भी मैदान में उतरेगा

कांग्रेस की दूसरी सूची में जय आदिवासी संगठन के लिए तीन सीटें कांग्रेस ने रखी। ये तीनो मालवा निमाड़ की है,जबकि मंडला में जिस दावेदार को टिकट दिया गया है, जयस उसे भी अपना बता रहा है। हालांकि जयस ने 20 नामों की सूची टिकट के लिए सौंपी थी। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डाॅ.हीरा अलावा का कहना है कि जयस के जो कार्यकर्ता टिकट पाने से वंचित रहे है, उन्हें निगम मंडलों में पद दिए जाएंगे। उधर जयस का दूसरा धड़ा 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश की 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग की है। पिछले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में इन सीटों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। 47 में से 30 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। आदिवासी वर्ग की सबसे ज्यादा 22 सीटे मालवा निमाड़ में है। कुछ सीटों पर जयस का भी प्रभाव है,इसलिए मालवा निमाड़ की तीन सीटों पर जयस के दावेदारों को टिकट मिला है,जबकि एक टिकट मंडला से डाॅ. अशोक मोरसकोले को दिया गया है। जयस इसे भी अपने खाते में बता रहा है। कांग्रेस की रणनीति इस बार भी ज्यादातर आदिवासी सीटों पर सफलता पाने की है।

जयस को इन सीटों पर मिला टिकट

सेंधवा सीट से कांग्रेस के विधायक ग्यारसीलाल रावत का टिकट काटते हुए पार्टी ने जयस नेता मोंटू सोलंकी को टिकट दिया है। कांग्रेस के सर्वे में रावत को लेकर नकारात्मक फीडबैक था। उनकी पत्नी और बेटा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए थे। मनावर से डाॅ. हीरालाल अलावा को टिकट मिला है। सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने वाले लक्ष्मण डिंडोर को रतलाम ग्रामीण टिकट मिला है,हालांकि यहां से जयस ने डाॅ. अभय अेाहरी का टिकट मांगा था। डिंडोर कांतिलाल भूरिया के समर्थक है और वे आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ) से जुड़े है। 

इसके अलावा बागली से गोपाल भौंसले का टिकट भी कांग्रेस ने दिया। जयस नेेेता कह रहे है कि गोपाल को उनके कहने पर टिकट दिया, लेकिन वह दीपक जोशी व शेखावत की पसंद बताया जा रहा है।  मंडला सीट से डाँ. अशोक मोरसकोले को दिया गया टिकट भी जयस खुद के कोटे से मानकर चल रहा  है। जयस ने पानसेमल से टिकट मांगा था। राजू पटेल यहां टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने अंतिम समय में विधायक चंद्रभागा किरोड़े को ही टिकट दिया, क्योकि दूसरी सूची में महिला उम्मीदवारों के नाम वैसे ही कम है।

जयस का दूसरा गुट भी खड़े करेगा उम्मीदवार

जयस का दूसरा गुट किसी भी दल से समझौता करने के बजाए जयस के उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतारेगा। उनकी नजर भैंसदेही, पानसेमल, धरमपुरी, कुक्षी, रतलाम ग्रामीण, जोबट, थांदला, सैलाना, अलीराजपुर सरदारपुर, मनावर, भगवानपुरा,भीकनगांव, राजपुर और महू सीट पर है। जयस रणनीतिकार डाॅ. आनंद राय का कहना है प्रदेश में 20 से ज्यादा सीटों पर जयस के उम्मीदवार खड़े होंगे। उन सीटों पर नाम भी फायनल हो गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!