कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले-दिल्ली वाला इंजन भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने कमर कस चुका हैं

बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा के बहुप्रचारित डबल इंजन सरकार पर ताना कसते हुए कहा कि दिल्ली वाला इंजन भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने कमर कस चुका है।

दरअसल, कमलनाथ ने पावर ऑफ अटॉर्नी वाले बयान पर शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए यह बात कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘शिवराज जी, कांग्रेस में इतना लोकतंत्र है कि हम आपस में हंसी मजाक कर लेते हैं। आपको हमारी फिक्र करने की बहुत जरूरत नहीं है, लेकिन आपकी पार्टी में तो हाल यह है कि कोई आपका नामलेवा भी नहीं है। आपने ऐसे कौन से कर्म किए हैं कि आपकी पार्टी को आपको मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने में शर्म आ रही है। जरा सावधानी से काम लीजिए दिल्ली वाला इंजन आपके भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने के लिए कमर कस चुका है। जैसे आपने स्मार्ट पार्क में बिना पटरी वाला मेट्रो का डिब्बा रखा है, भोपाल के इंजन का भी वही हाल होने वाला है। जो सफर के नहीं, नुमाइश के काम आएगा।’

यह कहा था सीएम शिवराज ने
कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नोंकझोंक सामने आई थी। इस पर कमलनाथ ने हंसी मजाक करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह से मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं। मैंने इनको अपने लिए गाली खानी की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कमलनाथ जी ने खुद खुलासा किया कि गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी, उन्होंने दिग्विजय सिंह जी को दे रखी है जो अभी तक वैलिड है, लेकिन कमलनाथ जी ऐसा काम ही क्यों करते हो कि गाली खाना पड़े। अगर गाली खाना पड़े तो खुद ना खाएं दूसरे को पावर क्यों दें।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!