मध्य प्रदेश BJP में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हुईं उमा भारती? कहा, ‘…किरदार का गाजी बन न सका’

अल्लामा इकबाल के एक शेर का हवाला देकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी पार्टी यानी बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची पर सवाल उठाया है. उन्होंने इशारों-इशारों में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को पर्याप्त टिकट न देने पर तंज भी किया है. उन्होंने कहा कि अभी तो आखिरी सूची के बाद हम इसका भी आकलन कर लेंगे कि कितने पिछड़े वर्गों की महिलाओं को टिकट मिले. इससे मेरी पिछड़े वर्गों की महिलाओं के आरक्षण की मांग सबको सही लगेगी.

यहां बताते चले कि बीजेपी ने चार किस्तों में अपने 136 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. शेष बचे 94 उम्मीदवारों की सूची भी अगले एक-दो दिनों में जारी कर देने की संभावना है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के सोशल मीडिया X पर किए गए ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.

उमा भारती वरिष्ठ बीजेपी नेतृत्व को कराया अवगत
उन्होंने लिखा कि हमारी पार्टी बीजेपी के उम्मीदवारों की  चौथी सूची आ चुकी है. उम्मीदवारों की इस चारों सूची के बारे में मध्य प्रदेश के हमारे कार्यकर्ता और हमारे मतदाता से बात करके मेरी जो धारणा बनी है, सभी को और मुझको आश्चर्य एवं प्रसन्नता का मिला-जुला भाव है. उससे मैंने दिल्ली एवं मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ बीजेपी नेतृत्व को अवगत करा दिया है.

‘आखिरी सूची के बाद हम उसका भी आकलन कर लेंगे’
उमा भारती ने पार्टी के लिए नसीहत भरे अंदाज में आगे कहा कि हमने शायद जीतने की योग्यता को ही आधार माना है. हमारी पार्टी निष्ठा एवं नैतिक मूल्यों की पुजारी रही है. हमें जीतने की लालसा एवं पराजय के भय से मुक्त होना चाहिए और दिखना भी चाहिए. उन्होंने इकबाल के शेर की एक लाइन “गुफ्तार का ये गाजी तो बना, किरदार का गाजी बन न सका: का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि अभी तो आखिरी सूची के बाद हम इसका भी आकलन कर लेंगे कि कितने पिछड़े वर्गों की महिलाओं को टिकट मिले, इससे मेरी पिछड़े वर्गों की महिलाओं के आरक्षण की मांग सबको सही लगेगी.

वैसे, राजनीति से इतर अलामा इकबाल का पूरा शेर कुछ इस तरह है

“मस्जिद तो बना दी शब भर में   ईमाँ की हरारत वालों ने,

मन अपना पुराना पापी था, बरसों में नमाज़ी बन न सका, 

‘इक़बाल ‘ बड़ा उपदेशक है,मन बातों में मोह लेता है 

गुफ़्तार का ये ग़ाज़ी तो बना किरदार का ग़ाज़ी बन न सका”

वे पहले से नाराजगी दिखा चुकी है
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ शर्मा कहते है कि उमा भारती सीधे-सीधे पार्टी के बड़े नेताओं पर ताने मार रही है. महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण का प्रावधान न होने को लेकर वे पहले से नाराजगी दिखा चुकी है. अब पार्टी की टिकटों में ओबीसी महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने से उनकी नाराजगी बढ़ गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!