इंदौर में मंधवानी की उम्मीदवारी का विरोध, टिकट कटने से नाराज अक्षय समर्थकों ने जलाया पुतला

कांग्रेस के टिकट तय होने के बाद कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इंदौर की चार नंबर सीट से कांग्रेस ने राजा मंधवानी को टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस नेता अक्षय बम भी दावेदारी कर रहे थे और उन्होंने कार्यालय भी खोल लिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया

इससे नाराज उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में आए उनके समर्थकों का कहना था कि जिस नेता को कांग्रेस के कार्यकर्ता ही ठीक से नहीं पहचानते है, वे चुनाव में जनता का दिल कैसे जीतेंगे।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से टिकट बदलने की मांग की। दोपहर एक बजे कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यकर्ता रैली के रुप में गांधी भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी का पुतला जलाया। कार्यालय में तब वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं थे, इसलिए समर्थक सड़क पर ही नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर करते रहे। इस दौरान यातायात भी बाधित हुआ।

राजा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खेमे से जुड़े है और क्षेत्र में सिंधी वोटबैंक के समीकरण को ध्यान में रखकर उनका टिकट कांग्रेस ने तय किया,जबकि अक्षय बम को दिग्विजय सिंह और विवेक तनखा की तरफ से चुनाव लड़ने के संकेत मिल गए थे और उन्होंने क्षेत्र में पानी के निशुल्क टैंकरों के संचालन के अलावा कई आयोजन भी किए थे, लेकिन अंतिम समय में वे टिकट की दौड़ से बाहर हो गए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!