कैलाश विजयवर्गीय ने मनोज परमार को दी महामंडलेश्वर की उपाधि,लिस्टेड बदमाश को ऐसा बताना संतों का अपमान-कांग्रेस

इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विधानसभा 1 से प्रत्याशी घोषित होने के बाद लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनका एक बयान अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल अपने संबोधन के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मनोज परमार को महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि उन्हें पंडितों से ज्यादा मंत्र याद है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता पर साधु संतों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस पर हत्या और बलात्कार जैसे आरोप हैं। उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देना पंडितों का अपमान है।दरअसल, इंदौर विधानसभा 1 से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कैलाश विजयवर्गीय कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। एमपी में सियासी दौरे के बीच वे हाल ही में इंदौर में बलाई समाज के सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मनोज परमार को मैंने महामंडलेश्वर की पदवी दी है। जितने मंत्र पंडितों को याद नहीं रहते उतने इसे रहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मनोज दलितों के लिए लगातार लोगों से लड़ते रहते हैं।वहीं कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने उन पर हमला बोला है। संजय शुक्ला ने कहा – इंदौर के विधानसभा 1 में गुंडों की भरमार हो गई है। लिस्टेड बदमाश को महामंडलेश्वर बताकर कैलाश विजयवर्गीय ने साधु संतों का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा मनोज परमार पर हत्या बलात्कार जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है। उन्हें महामंडलेश्वर बताकर विजयवर्गीय ने पूरे देश के साधु संतों अपमान किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!