छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 उमीदवारों के नामों का एलान

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका  है. प्रदेश में होने अगले महीने यानी नवंबर की सात सात तारीख को पहले चरण के वोट डाले जाएंगे. इसे देखते  हुए पार्टियां अब अपने उमीदवारों की सूची बनाने और जारी करने में जुट गई हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी. अपनी इस तीसरी लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों के उमीदवारों के नामों को एलान किया है.

इससे पहले आम आदमी पार्टी उमीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है. आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 सीटों पर अपने उमीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. इतना ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की और पंजाब के सीएम भगवंत मान की छत्तीसगढ़ में रैलियां भी हुई हैं. दरअसल, आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया गया है।

ये हैं 11 उमीदवार

  • बैकुंठपुर विधानसभा से डॉ. आकाश जशवाल
  • कटघोरा सो चंद्रकांत डिकसेना होंगे उमीदवार
  • लोरमी विधानसभा से मनभजन टंडन उमीदवार
  • मुंगेली से दीपक पात्रे को मिला  टिकट
  • जैजैपुर से दुर्गालाल केवट  उमीदवार
  • कसडोल से लेखराम साहू  उमीदवार
  • गुंडरदेही से जशवंत सिन्हा  उमीदवार
  • दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा  उमीदवार
  • पंडरिया से चमेली कुर्रे उमीदवार
  • बस्तर से जगमोहन बघेल  उमीदवार
  • जगदलपुर से नरेंद्र भवानी उमीदवार

कांग्रेस ने अभी तक जारी नहीं की है सूची
आम आदमी पार्टी की ओर से अपनी इस तीसरी सूची में उन इलाकों में फोकस किया गया है, जहां पहले चरण में मतदान होना है. साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी इस तीसरी लिस्ट में बस्तर को भी साधने का प्रयास किया है. बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा. गौरतलब है कि बीजेपी भी अपने उमीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की है. बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!