वकील से मिलने गए सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, ग्वालियर पुलिस ने बताई ये वजह

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सोमवार (9 अक्टूबर) को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने एक गांव के 35 वर्षीय सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.  ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बनहेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय गोलियां चला दीं, जब वह तानसेन रोड पर अपनी कार के पास खड़े थे. उन्होंने कहा कि गोलीबारी के समय रावत अपने वकील से मिलने आए थे. 

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अपराध में तीन लोग शामिल हैं और पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि यह गोलीबारी मृतक विक्रम रावत की कुछ लोगों के साथ पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले मेंआगे की कार्रवाई की जा रही है. 

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलर्ट
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, सरपंच विक्रम रावत अपने वकील से मिलने गए. जैसे ही वह कार से उतरे, अचानक पीछे से हलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सरपंच को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बा मृत घोषित कर दिया.वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. 

घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव
बताया जा रहा है कि दो साल पहले मृतक सरपंच विक्रम रावत के चचेरे भाई की भी हत्या हो गई थी. इस मामले में मृतक सरपंच प्रमुख गवाह था. इस मामले में वह जल्द ही कोर्ट में गवाही देने वाला था. इसी सिलसिले विक्रम रावत अपने वकील से मिलने पहुंचे थे. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और आरोपियों के घर वालों में तनाव है. हादसे के समय गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए. 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!