पीएम मोदी के दौरे पर दिग्विजय सिंह बोले- मोदी जी समझ रहे हैं कि 18 सालों के पापो को वह धो देंगे

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सोमवार को मानहानि के एक मामले में ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश करती है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाती। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वे समझते हैं कि वो शिवराज और उनके मंत्रियों के पाप धो देंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में हैं वो भाजपा की हार देख रहे हैं।बता दें कि दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस को पाकिस्तान और आईएसआई का एजेंट बताने वाले बयान के मानहानि मामले में आज सोमवार को ग्वालियर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जिला न्यायालय पहुंचकर पेशी पूरी की और फिर दतिया निकल गए। इससे पहले उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा मेरे बयानों को तोड़ मरोड़कर मुझ पर झूठे केस में फंसाने की कोशिश करती है, लेकिन आज तक मुझ पर एक भी मानहानि मामला साबित नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश यात्रा के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है। मोदी जी समझते हैं कि वो शिवराज और उनके मंत्रियों के पाप को वे धो देंगे ? लेकिन जनता मन बना चुकी है भाजपा हो हराने का इस बात के संकेत भाजपा के नेताओं को भी हो गए हैं। बहुत से बड़े नेता कांग्रेस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं वो भाजपा की हार देखते हुए परेशान हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!