इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन आज से नागपुर तक जाएगी, सुबह 6.10 पर निकलेगी, 2.30 पर पहुंचेगी

वंदे भारत ट्रेन आज से इंदौर से नागपुर तक चलेगी। भोपाल तक जाने वाली ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया है। ट्रेन के इस अपडेशन की जानकारी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है। यह 9 अक्टूबर 2023 से सुबह 6.10 पर इंदौर से निकलेगी और दोपहर में 2.30 पर नागपुर पहुंचेगी। विजयवर्गीय ने हाल ही में इंदौर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में आग्रह किया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और इंदौर वासियों को बधाई भी दी। इंदौर-भोपाल के बीच अभी वंदे भारत सबसे फास्ट ट्रेन है। इसकी शुरुआत 27 जून को हुई थी। यह सुबह 6.30 बजे इंदौर से चलती है। इंदौर-भोपाल के बीच सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है। 

यात्रियों की कम संख्या से चिंता में था रेलवे
इंदौर-भोपाल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या लगातार कम जा रही थी। ट्रेन में हर दिन औसतन 75 फीसदी सीटें खाली रह जाती हैं। पहले महीने में 25 फीसदी यात्रियों के साथ ट्रेन का संचालन हुआ था। इसके बाद यात्रियों की कम संख्या को लेकर रेलवे के आला अफसरों ने भी इसका रिव्यू किया जिसमें यह रिपोर्ट मिली थी। ट्रेन के शुरू होने के बाद से ही औसत हर दिन 135 यात्रियों ने सफर किया। जबकि इसमें कुल 530 सीट हैं। 

नागपुर तक चलने से अधिक यात्री मिल जाएंगे
अब नागपुर तक इसे चलाने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे रेलवे को भी फायदा मिलेगा। इंदौर और नागपुर के बीच अच्छा ट्रैफिक है। इसके साथ भोपाल से नागपुर के बीच भी अच्छा ट्रैफिक मिल जाता है। रेलवे के जानकार नागेश नामजोशी का कहना है कि नागपुर से साउथ का सबसे ज्यादा कनेक्शन है। वंदे भारत ट्रेन के नागपुर तक चलने से लोगों को काफी फायदा होगा।

भोपाल से उठी थी मांग
रेल मंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान मांग उठी थी कि भोपाल से नागपुर की कनेक्टिविटी के लिए इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जाए। रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 9 अक्टूबर 2023 से नागपुर स्टेशन तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 07.00 बजे उज्जैन, 9.15 बजे भोपाल, 10.45 बजे इटारसी, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 19.00 बजे इटारसी, 20.40 बजे भोपाल, 22.50 बजे उज्जैन, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!