तीन पहिए की ई रिक्शा को दो पहिए पर चला कर हैरान कर दिया उज्जैन पुलिस को

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दोनों एक ई-रिक्शा चालक पुलिस के निशाने पर है. यह ई-रिक्शा चालक तीन पहिए के ई-रिक्शा को दो पहिया पर चला कर लोगों के लिए जान का जोखिम उत्पन्न कर रहा है. पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि ई रिक्शा चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है. भक्तों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ शहर में ऑटो और ई रिक्शा भी बढ़े हैं. हाल ही में सतना की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में ऑटो चालक भरत सोनी पुलिस हत्थे चढ़ा है. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने ऑटो चालकों के आपराधिक रिकार्ड को खंगालने के लिए अभियान भी चल रहा है. इसी अभियान के बीच एक ई रिक्शा चालक भी पुलिस के निशाने पर आ गया है. यह रिक्शा चालक शहर के व्यस्त इलाकों में दो पहिए पर ई रिक्शा चलाकर बीच बाजार करतब दिख रह रहा है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहा है अभियान
यातायात विभाग के सूबेदार संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस अभियान चला रही है, जो ऑटो चालक वर्दी और नेम प्लेट के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनकी गाड़ियों को जब्त भी किया जा रहा है. इसके अलावा अपराधी रिकॉर्ड व  अन्य जानकारी अभी हासिल की जा रही है. उन्होंने यह कहा कि ई रिक्शा चालक की भी तलाश की जा रही है, जो शहर में करतब दिखाने के साथ जान का जोखिम उठा रहा है.
उज्जैन में ऑटो और ई-रिक्शा की आई बाढ़
धार्मिक नगरी उज्जैन में परिवहन विभाग के मुताबिक ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या 9000 से अधिक है. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय के मुताबिक उज्जैन शहर में परिवहन विभाग में पंजीकृत ऑटो की संख्या साढ़े चार हजार के आसपास है और इतनी ही संख्या में ई-रिक्शा भी हो गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!