इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, राष्ट्रपति ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरुरत

इंदौर में आयोजित स्मार्ट सिटी काॅफ्रेंस में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंदौर को देश के सबसे स्मार्ट शहर और एमपी को बेस्ट स्टेट का अवार्ड सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी सर्विलांस से सुरक्षा मजबूत हो रही है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरुरत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत की शहरी आबादी 87 करोड़ हो जाएगी। आज देश की जीडीपी में दो तिहाई हिस्सा 100 स्मार्ट शहरों का है। 2047 तक यह 80 प्रतिशत तक हो जाएगा। देश मे जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है। हमें राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए काम करना होगा ।

शहरों में ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट आ रहा है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। शहर में ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दिया भी दिया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि अभी भी मलेरिया और डेगू जैसी बीमारियां शहरों में हर साल फैलती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को गौंड पेंटिंग भेंट की। स्मार्ट सिटी से जुड़ी तीन किताबों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अगली स्मार्ट सिटी अवार्ड स्पर्धा की घोषणा की गई। अगले साल 10 जनवरी तक स्मार्ट शहर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते है। अगले आयोजन की तिथि 5 अप्रैल 2024 तय की गई।
हर दौर में इंदौर आगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर हर दौर में आगे रहने का आदि हो चुका है। इंदौर मालवा का चंदन है। इंदौर सबको दिल से अपनाते हैं। जो आता है, वो यही का होकर रह जाता है। सफाई में अनमोल प्रयास इंदौर ने किए। पूरे देश मे मिसाल बन चुका है। स्वच्छता का भाव इंदौर के हर आदमी में है। इंदौर में स्वच्छता जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

सिंह ने कहा कि पहले मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आया है, लेकिन शहर फुले न समाए, अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हर शहर को सावधान रहना होगा। चुनौतियां इधर उधर से मिल रही है। अब हर शहर को और ज्यादा स्मार्ट रहना होगा। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम तय कर रहा है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन ने सपनों को हकीकत में बदला है।

इंदौर को छह केटेगरी में अवार्ड

काॅफ्रेंस में 66 शहरों को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। सबसे ज्यादा छह अवार्ड इंदौर ने दिए। मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी को राष्ट्रपति ने अवार्ड दिया।दूसरे नम्बर पर सूरत शहर रहा,जबकि तीसरे नंबर पर आगरा रहा। बेस्ट स्टेट में पहले नंबर पर मध्य प्रदेश रहा। मंत्री भपेंद्र सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।दूसरे नम्बर पर तमिलनाडु ,तीसरे नम्बर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!