उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामना आया है. इस घटना के बाद लड़की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसके बाद उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. उज्जैन एसपी ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है. पीड़ित लड़की के उत्तर प्रदेश के होने की संभावना है. उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि, महाकाल थाना क्षेत्र में एक बालिका अचेत हालत में मिली थी.

इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की ने रेप के मामले में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि उसके साथ रेप हुआ है. महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि, लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है. हालांकि, अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. लड़की की हालत गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. लड़की का बयान सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इस पूरे मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है.

पुलिस कर्मचारियों ने दिया खून

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि, अभी लड़की के उम्र के दस्तावेज भी नहीं मिले हैं. उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है. उसने अपने रहने के स्थान को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन उसकी भाषा से ऐसा लग रहा है कि वह प्रयागराज की हो सकती है. उज्जैन पुलिस प्रयागराज पुलिस से भी संपर्क कर रही है. जब लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी. उसे खून की जरूरत थी. इस दौरान महाकाल थाने के पुलिसकर्मियों ने लड़की को खून भी दिया. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया. एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि, इंदौर में लड़की
की हालत में सुधार होने की खबर भी मिल रही है. आगे उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!