‘शिवराज सिंह चौहान घबराए हुए हैं क्योंकि उनका टिकट…’, दिग्विजय सिंह का मुख्यमंत्री पर निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी की लिस्ट के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका टिकट अभी फाइनल नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वे बौखलाए हुए हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर में पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि बीजेपी ने चुनावी मैदान में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उतारा है. शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इससे कांग्रेस बौखलाई हुई है. वहीं इसका जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “बौखलाहट तो शिवराज सिंह चौहान में है क्योंकि अभी तक उनके टिकट का एलान नहीं हुआ है जबकि दूसरों का हो गया है.”

बीजेपी की दूसरे लिस्ट में कद्दावर नेताओं को टिकट
बता दें, बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट देने का एलान किया गया है. जिनमें केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरो को बीजेपी ने दिमनी सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है, तो वहीं फग्गान सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से और प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया है. 

कांग्रेस की लिस्ट पर सबकी निगाहें
उधर, बीजेपी की लिस्ट के बाद अब सबकी निगाहें कांग्रेस की लिस्ट पर हैं. कांग्रेस ने यहां अभी पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है. वहीं दलबदलू प्रत्याशियों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस का टिकट टिकाऊ माल को मिलेगा, इस बार बिकाऊ माल को कोई मौका नहीं मिलेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!