लिस्ट में नाम देख मैं खुद रह गया था हैरान…, इंदौर-1 से टिकट मिलने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोई कमी नहीं रखना चाहती है. बीजेपी आलाकमान चुनाव से लगभग दो महीने पहले ही दो चरणों में लगभग 78 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. सोमवार (25 सितंबर) को जारी दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है. बीजेपी चुनाव जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है, शायद यही वजह है कि इस बार लिस्ट में आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों सांसद और मंत्री शामिल हैं.

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है. उन्हें इंदौर-1 विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है. उम्मीवार बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने परसों मुझे कुछ दिशा-निर्देश दिए.’ उन्होंने कहा चुनाव लड़ने को लेकर मैं असमंजस में था और एलान के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया है. कैलाश विजवर्गीय ने आगामी चुनाव में जीत की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे चुनावी राजनीति में हिस्सा लेने का मौका मिला और मैं पार्टी की अपेक्षाओं को पूरी करने की कोशिश करुंगा।

तीन केंद्रीय मंत्री यहां से होंगे उम्मीवार

बता दें, बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट देने का एलान किया गया है. जिनमें केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरो को बीजेपी ने दिमनी सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है, तो वहीं फग्गान सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से और प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!