एक तीर से दो निशाने साध रही बीजेपी:तोमर, पटेल और कुलस्ते के बाद अब सिंधिया की बारी!

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नया दावा खेलकर सभी को चौंका दिया है. तीन केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतरने के बाद अब यह भी प्रयास लगाया जा रहा है कि दो और केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में ताल ठोक सकते हैं. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है, हालांकि अभी तीसरी सूची जारी होने में थोड़ा वक्त लग सकता है.

विधानसभा चुनाव 2023 इसलिए दिलचस्प हो गया है क्योंकि इस चुनाव में सांसद और केंद्रीय मंत्री भी मैदान में उतर गए. मोदी सरकार में मध्य प्रदेश का दब दबा रहा है. मोदी सरकार में मध्य प्रदेश के सांसदों को बड़ी संख्या में मंत्री पद मिले हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलदस्ते को विधानसभा चुनाव में उतार दिया गया है. अब मध्य प्रदेश से दो और मंत्री बचे हैं, जिन्हें भी मैदान में उतरने की अटकल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर-चंबल संभाग से पार्टी चुनाव लड़ा सकती है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को भी इस बार विधानसभा चुनाव में राजनीति के रण में उतारा जा सकता है. 

राज्यसभा सांसद से मंत्री का सफर
मध्य प्रदेश में जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा, वैसे ही कमलनाथ सरकार चारों खाने चित हो गई. वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलवाया गया था. मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के गिरते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद के बाद मंत्री बन गए. सिंधिया को ग्वालियर चंबल संभाग की किसी भी सीट से बीजेपी मैदान में उतार सकती है.

सिंधिया को विधानसभा चुनाव लड़ने के मायने
राजनीति में ऐसा माना जाता है कि प्रत्याशी ही पार्टी का माहौल बना और बिगाड़ देते हैं. इसी वजह से बीजेपी ने इस बार नया दावा खेलते हुए केंद्रीय मंत्री और संसद को मैदान में उतार दिया. केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सांसद उदय प्रताप सिंह, राकेश सिंह और गणेश सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. अभी पार्टी ने केवल 78 सीटों की घोषणा की है. अभी अन्य सीटों पर भी संसद और मंत्री मैदान में उतर सकते हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि बीजेपी मध्य प्रदेश के चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!