युवक ने कोबरा को पकड़ा, काटते ही सड़क पर गिरा, उठा ही नहीं

इंदौर में एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक हाथ में कोबरा पकड़कर बाइक पर जा रहा था। उसका दोस्त बाइक चला रहा था और वह कोबरा को पकड़ा हुआ था। बाइक रुकते ही कोबरा ने युवक को काट लिया। युवक बाइक पर बैठे बैठे ही नीचे गिर पड़ा। एक बार वह उठकर खड़ा हुआ और दूसरी बार फिर से गिर पड़ा। इसके बाद वह नहीं उठ पाया। 

युवक गौशाला घाट के पास से सांप को पकड़कर लाया था
मामला इंदौर के नजदीक तेलीखेड़ा (महू) का है। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। मृतक युवक का नाम मनीष (36) है। रहवासियों ने बताया कि मनीष गौशाला घाट के पास से सांप पड़कर ला रहा था। इस दौरान मनीष का दोस्त भी उसके साथ था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक अपने हाथ में सांप को पकड़ा हुआ है। सांप युवक के हाथ पर दो बार डसा और अचानक युवक नीचे गिर गया। 

दोस्त भी दूर हट गया
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सांप ने युवक को काटा बाइक चलाने वाला उसका दोस्त भी पीछे हट गया। युवक ने बाइक से गिरने के बाद एक बार उठने की कोशिश की लेकिन वह तुरंत ही गिर पड़ा। राह चलते लोग भी समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। कुछ देर के बाद आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के कुछ देर बाद तेलीखेड़ा के रहवासियों ने सर्प मित्र को बुलाया। सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर इलाके से दूर इंदौर के जंगल में छोड़ दिया है। सर्पमित्र के अनुसार सांप कोबरा प्रजाति का है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!