यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अब यूपी का युवा अपनी पहचान नहीं छुपाता

इंदौर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इंदौर आए। उन्होंने देवी अहिल्या स्मरण समारोह में कहा कि हमने उत्तर प्रदेश का परसेप्शन बदला है। उसे उत्तम प्रदेश बनाया है। अब वहां का युवा अपनी पहचान नहीं छुपाता। उसे यह बताने में गर्व होता है कि वह उत्तर प्रदेश से है। लोक कल्याण का माॅडल महापुरुषों की देन है। देवी अहिल्या ने काशी विश्वनाथ मंदिर देवी अहिल्या की देन है।

काशी विश्वनाथ कारिडोर को जब निर्माण हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्या का उल्लेख किया और उनका स्मारक बनाने के लिए कहा था। हमने उनका स्मारक बनाया। काशी विश्वनाथ में हर दिन पांच लाख से ज्यादा लोग आते है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि देश में पहले अलग-अलग राजे-रजवाड़े थे, लेकिन संपूर्ण भारत हजारों वर्षों से एक रहा है। देश राजनीतिक बंधनों से कभी जकड़ा नहीं रहा, सांस्कृतिक एकता हमेशा कायम रही। आदिशंकराचार्य का चार पीठों की स्थापना देश के अलग-अलग कोनो में करना इसका उदाहरण है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब भारतीयता, सनातन धर्म पर वहीं लोग सवाल उठा रहे है जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। हर कालखंड में देश को अपमानित करने की कसर नहीं छोड़ी। सनातन रावण, कंस के अत्याचार और बाबर और औरंगजेब की तलावार से नहीं खत्म हुआ तो उसे सत्ताजीवी क्या मिटा पाएंगे।

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि देवी अहिल्या को न्यायप्रियता और सुशासन के लिए याद किया जाता है। उनका प्रतिक हम योगी आदित्यनाथ को भी मानते है। भविष्य में उम्मीदों की किरण के रुप में वे काम कर रहे है। समारोह में गुणीजन सम्मान डाॅ. विवेक गावड़े को दिया गया। समारोह के बाद गांधी हाॅल से राजवाड़ा तक देवी अहिल्या की पालकी निकली। जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!