आज इंदौर-उज्जैन के दौरे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम

इंदौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एमपी के इंदौर के दौरे पर हैं. जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे इंदौर शहर में राजबाडा स्थित देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद सीएम योगी साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर के परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे. साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन करेंगे और यहां उनके संबोधन का कार्यक्रम भी है. बता दें कि योगी आदित्यनाथ उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पर पहुंचेंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्याथ आज एक दिन के दौरे पर एमपी के इंदौर में पहुंचेंगे. जहां पर सीएम योगी कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविन्द्र नाट्य गृह जाएंगे. जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ इंदौर से पहले उज्जैन आकर महाकाल की शरण में आएंगे और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे. इस दौरे के बारे में भतृहरि गुफा के गादीपति महंत रामनाथ महाराज का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के उज्जैन पहुंचने के बारे में सूचना मिली है.

योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. सीएम के उज्जैन आने की तैयारी हो चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आने को लेकर सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं. वे बगलामुखी धाम में ही रुके हुए हैं. उज्जैन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जुटे हैं.

सबसे पहले महाकाल की शरण में आएंगे योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इंदौर में पहुंचने के बाद में सबसे पहले उज्जैन आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद क लोकल कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इंदौर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम हिस्सा लेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!