2 महीने से नजरबंद फारुख-उमर से मिलेंगे आज ,श्रीनगर में मुलाकात की मंजूरी

अनुच्छेद 370 / 2 महीने से नजरबंद फारुख-उमर से मिलेंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता, आज श्रीनगर में मुलाकात की मंजूरी

फारूक अब्दुल्ला की पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात के लिए मंजूरी मांगी थी।जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद से फारूक, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता हिरासत में

श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घर में नजरबंद फारुख और उमर अब्दुल्ला सेनेशनल कॉन्फ्रेंस का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुलाकात करेगा। अब्दुल्ला की पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से इसके लिए अनुरोध किया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता मदन मंटू ने शनिवार को बताया कि पार्टी के 15 पूर्व विधायक श्रीनगर में दोनों नेताओं से मिलेंगे।

मोदी सरकार ने 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों उनकी बेटी को मुलाकात की इजाजत दी थी।

घाटी से एक-एक कर नेताओं को छोड़ा जाएगा: सलाहकार

राज्यपाल मलिक के सलाहकार फारुख खान ने गुरुवार को कहा था कि हिरासत में लिए गए नेताओं को एक-एक करके छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले उनका पूरी तरह से विश्लेषण किया जाएगा। जम्मू के कुछ नेताओं को दो महीने बाद बुधवार को रिहा किया गया था। घाटी में सुरक्षा बढ़ाने पर खान ने कहा था कि यह किसी आतंकी हमले की आशंका देखते हुए नहीं बल्कि एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम है। पुलिस, सेना, बीएसएफ समेत सभी सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!