उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019 : हल्द्वानी में जबरन वोट डलवाने को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़े

उत्तराखंड (Uttarakhand) में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के पहले चरण का मतदान आज है. पहले चरण का मतदान (Voting) सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है.  पहले चरण में 30 विकास खंडों में वोट डालें जा रहे हैं.  

अल्मोड़ा में हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी और ताकूला में के पोलिंग बूथों में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी लाइन लगना शुरू हो गया है. जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा मतदान में भी तेरी आने की उम्मीद जताई जा रही है. 
हल्द्वानी में मतदान के बीच हंगामा हो गया. गौलापार नवाडखेड़ा पोलिंग बूथ नम्बर 28 में हंगामे की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, जबरन वोट डलवाने को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए. 
पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है. मूनाकोट विकासखंड में आने वाले झूलाघाट के अंतर्राष्ट्रीय पुल को गुरुवार की शाम पांच बजे बंद कर दिया गया था. यह झूला पुल अब मतदान के बाद 5 अक्टूबर की शाम पांच बजे खुलेगा.  
करीब 15 लाख मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. पहले चरण में जिला पंचायत की 121, क्षेत्र पंचायत के 1022, ग्राम प्रधान के 2 हजार 464 और ग्राम पंचायतों सदस्यों की 18 हजार 406 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
इनमें देहरादून के डोईवाला और रायपुर ब्लॉक, नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल ब्लॉक, ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर और गदरपुर ब्लॉक, पिथौरागढ़ के बिण, मूनाकोट, कनालीछीना ब्लॉक, उत्तरकाशी के भटवाड़ी और डुंडा ब्लॉक में मतदान होगा. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!