भारत-पाकिस्तान के बीच रिजर्व डे पर खेला जाएगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर का तीसरा मुकाबला रिजर्व डे पर खेला जाएगा. यह मैच रविवार को बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. अब सोमवार को मैच खेला जाएगा. कोलंबो में आयोजित हो रहे इस मुकाबले में सोमवार को भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक आज भी बारिश हो सकती है. लेकिन सुबह 11 बजे से 1 बजे बजे के बीच में बारिश की संभावना कम है.

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका के कोलंबो में सोमवार को सुबह 10 बजे तक बारिश की संभावना है. इसके बाद 11 बजे से 1 बजे तक बारिश की कम संभावना है. लेकिन इसके बाद बारिश हो सकती है. भारत-पाकिस्तान के बीच मैच की शुरुआत 3 बजे से होगी. टीम इंडिया अपने पिछले स्कोर से ही आगे खेलना शुरू करेगी. रविवार को खेल की शुरुआत के दौरान आसमान साफ था और धूप भी थी. लेकिन इसके बाद मौसम बदल गया और भारी बारिश हुई.

एशिया कप 2023 के सुपर फोर में भारत-पाकिस्तान का इकलौत मैच है, जिसके लिए रिजर्व डे रखा गया था. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही टीमें वनडे फॉर्मेंट में पहली बार रिजर्व डे पर भिड़ेंगी. अगर कोलंबो के मौसम पर नजर डालें तो रात 11.30 बजे तक बारिश का खतरा है. यह भारत-पाक मैच के लिए संकट पैदा कर सकता है. 

टीम इंडिया को रिजर्व डे की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. उसे 12 सितंबर (मंगलवार) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में मैच खेलना है. वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मैदान में उतरी और अब रिजर्व डे पर भी मैच खेलना है. लिहाजा भारतीय खिलाड़ी लगातार तीन दिनों तक मैच खेलेंगी. ऐसी स्थिति में खिलाड़ी थक जाते हैं और उनके चोटिल होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!