सुपर-4 में रविवार को पूरा नहीं हो सका भारत-पाकिस्तान मैच, अब रोहित की टीम के लिए क्या हैं समीकरण?

एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (10 सितंबर) को शुरू हुआ। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, उसी समय बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। उसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। अब यह मुकाबला सोमवार (11 सितंबर) को पूरा होगा।एशिया कप के मौजूदा संस्करण में सिर्फ दो मैचों के लिए रिजर्व डे है, इनमें एक यह मुकाबला भी शामिल है। भारत-पाकिस्तान के इस मैच के अलावा फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है।ऐसे में सोमवार को दोनों टीमें वहीं से खेलना शुरू करेंगी जिस जगह आज मैच को रोका गया। भारतीय टीम 24.1 ओवर से आगे खेलना शुरू करेगी। मुकाबला 50-50 ओवर का ही होगा।

अगर रिजर्व डे पर मैच पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा?
सोमवार (11 सितंबर) इस मुकाबले का रिजर्व डे है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक दे दिए जाएंगे। मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के कितने अंक होंगे?
अगर मैच रद्द होता है तो भारत खाते में एक अंक जुड़ जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के दो मैच में तीन अंक हो जाएंगे।

सुपर-4 में अंक तालिका की क्या है स्थिति?
सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट  +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट +0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!