राजघाट पर जी20 नेताओं का पहुंचना जारी, खादी के स्टोल के साथ पीएम मोदी कर रहे स्वागत

जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपना लिया। यह भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक कामयाबी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विश्वास की कमी को समाप्त करने का आह्वान भी किया। उन्होंने यह एलान किया कि अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राष्ट्रपति पहुंचे
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। इसके साथ ही कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अजाली असौमानी भी राजघाट पहुंच चुके हैं।

नीदरलैंड और सिंगापुर के पीएम राजघाट पहुंचे
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

अब्देल फतह अल-सीसी भी पहुंचे
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

शेख हसीना राजघाट पहुंचीं
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं।

अजय बंगा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि दरअसल, जी20 में अफ्रीकी संघ का शामिल होना अधिक समावेशी वैश्विक वार्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सहयोगात्मक प्रयासों की आशा करते हैं जिससे न केवल हमारे संबंधित महाद्वीपों बल्कि पूरे विश्व को लाभ होगा।

राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
जी20 राष्ट्राध्यक्षों द्वारा राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दिए जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। वीडियो बाराखंबा रोड से है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!