हार के बाद ईवीएम को लेकर राजभर ने विपक्ष को घेरा तो सपा नेता ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

घोसी उपचुनाव में हाल ही में एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जीताने के लिए दिन-रात एक कर रखे थे. इस दौरान उन्हें कई तरह की बयानबाजी करते भी देखा गया. फिलहाल उपचुनाव के परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़ी पटखनी दी है. वहीं इस हार के बाद ओम प्रकाश राजभर ने ईवीएम को लेकर विपक्ष पर तंज कसा, जिसका जवाब सपा नेता एस टी हसन ने दिया.

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर ने घोसी उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ‘घोसी की जनता ने जो फैसला लिया है, उसका हम स्वागत करते हैं. इसके साथ ही एक बात जरूर कहूंगा कि विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम को दोष देता है. अब तो यह साबित हो गया कि ईवीएम सही है और एनडीए की सरकार में निष्पक्ष चुनाव हुआ इसका प्रमाण विपक्ष खुद दे रहा है.’

सपा नेता एसटी हसन ने किया पलटवार

फिलहाल उनके इस बयान का जवाब समाजवादी पार्टी के नेता एस टी हसन ने दिया है. उनका आरोप है कि इस चुनाव में भी कई जगहों पर हेरा फेरी की गई थी, लेकिन रिजल्ट में फर्क इतना बड़ा हो गया कि वह लोग कुछ नहीं कर पाए. सपा नेता एसटी हसन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हो सकता है कि यह किसी प्रकार की स्ट्रेटजी हो सकती है.

इसके पीछे हो सकती है स्ट्रेटजी

मीडिया से बात करते हुए एसटी हसन ने कहा कि ‘इसमें भी हेरा-फेरा की गई है, लेकिन फर्क काफी बड़ा होने के कारण उसका असर उपचुनाव के रिजल्ट पर नहीं पड़ा. अब ये अगले चुनाव में करेंगे. फिर कह देंगे कि घोसी कैसे हार गए थे. यह एक स्ट्रेटजी भी हो सकती है.’ फिलहाल घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बाजी अपने नाम की है और आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी खुद को बड़ी पार्टी होने का दावा कर सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!