बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में जातिगत गणना की बात? चुनाव से पहले कांग्रेस ने दीं 6 गारंटियां

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राज्य स्तरीय और केंद्र स्तरीय नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि अभी कांग्रेस की ओऱ से प्रत्याशियों की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन इस बीच, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की जनता से अपने चुनावी वादे की घोषणा कर दी है जिसमें सस्ते दर पर सिलेंडर देना, जातिगत जनगणना कराना और किसानों की कर्ज माफी जैसे अहम वादे शामिल हैं. 

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि मध्य प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक घरों में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. राज्य की हर महिला को 1500 रुपये प्रति महीने की सम्मान राशि दी जाएगी. वहीं, बिजली बिल पर भी रियायत देने की घोषणा की गई है. कांग्रेस के वादे के मुताबिक 100 यूनिट तक बिजली माफ रहेगी जबकि 200 यूनिट तक आधा बिल ही जमा करना होगा.

जातिगत जनगणना, कर्ज माफी
राज्य के किसानों से यह वादा किया गया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो उनका कर्जा माफ किया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस ने यह वादा किया है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी और साथ ही जातिगत जनगणना भी करवाया जाएगा.

बीजेपी की लाडली बहना योजना के सामने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना
बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपये देने का वादा किया है. मौजूदा शिवराज सिंह चौहान की सरकार में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को पहले से ही 1000 रुपये प्रति महीने दिए जा रहे हैं जो राशि अक्टूबर महीने से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी जाएगी. बता दें कि सीएम शिवराज ने भी राज्य की महिलाओं से वादा किया है कि यह राशि आगे बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति महीने कर दी जाएगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!