अंबाला कैंट में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

चडीगढ़ : अंबाला कैंट (Ambala Cantt) में देर रात किंग पैलेस की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 3 बच्चों समेत 5 की मौत हो गई. हादसे की वजह किंग पैलेस के पीछे बन रही सरकारी पार्किंग को बताया जा रहा है, जिस वजह से पैलेस की दीवार कमजोर होकर गिर गई. फिलहाल पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, अंबाला कैंट में देर रात किंग पैलेस की दीवार झुग्गियों पर जा गिरी. जिस वजह से झुग्गी के रहने वाले तस्लीम (43), बाला स्वामी (22), अमित (12), सुजीत (7) और बाबू (5) की मौत हो गई और एक घायल छोटी बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. इस हादसे के बाद देर रात हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कांग्रेस प्रत्याशी वेणु अग्रवाल व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं.
फिलहाल पूरे हादसे को लेकर माना जा रहा है कि पैलस की दीवार कमजोर होने की वजह साथ बन रही सरकारी पार्किंग है, जिसकी वजह से दीवार कमजोर हो गई और देर रात गिर गई. लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. अनिल विज ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश देने की बात कही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!