इंदौर में तीन दिन में तीन इंच पानी बरसा, फसलों को मिला जीवनदान

इंदौर: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से आ रही नमी का असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में नजर आ रहा है। तीन दिन में इंदौर में तीन इंच से ज्यादा बारिश हो गई। पिछले 24 घंटे में इंदौर में डेढ़ इंच बारिश हो चुकी है। गुरुवार की रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे तक चला।शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह ६ बजे तक बारिश ने अपने तेवर दिखाए और आगे भी पानी बरसेगा.

बारिश की लंबी खेंच के कारण फसलें खराब हो रही रही थी, लेकिन अब हो रही बारिश ने उन्हें जीवनदान दे दिया।  मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहभर तक शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम बारिश भी होगी। 

शुक्रवार सुबह बारिश तेजी थी। सड़कों पर पानी भरा हुआ था और खजराना, पिपलियाहाना, बाणगंगा, टापू नगर की निचली बस्तियों में पानी भरने लगा था। तालाबों का जलस्तर भी तीन दिन से हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है।  यशवंत सागर तालाब का एक गेट भी खोल दिया गया।

दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। शाम के समय बारिश रुकी। मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार दिन का तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।   
अब तक 28 इंच बारिश 

इंदौर में हर साल 40 इंच से ज्याादा बारिश होती है।  अब तक मानसून के सीजन में 28 इंच बारिश हो चुकी है। अगस्त माह तक 24.7 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी। सितंबर में हो रही बारिश फसलों और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!