चुनावी साल में CM शिवराज का एक और बड़ा फैसला, मैहर को जिला बनाने का किया एलान

चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा एलान कर दिया है. सीएम शिवराज ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं.

लंबे समय से थी मांग
दरअसल, लंबे समय से सतना के मैहर को जिला बनाने की मांग की जा रही थी. वहीं सतना से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसको लेकर चिट्ठी भी लिखी थी. इस चिट्ठी में विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज से जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का अनुरोध किया था. 

शारदा माता का है धाम
बता दें कि मैहर भी भू भाग के लिहाज से बड़ा क्षेत्र है. यही नहीं यहां माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध धाम भी मौजूद है. साथ ही साथ यहां पर तीन सीमेंट की कंपनियां भी हैं. यहा के निवासियों का कहना था कि मैहर जिला बनाने के क्राइटएरिया को हर तरह से पूरा करता है. वहीं आज मुख्यमंत्री के इसे जिला बनाने की कार्रवाई के एलान के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है.

अब इतनी हुई जिलों की संख्या
वहीं अब मध्य प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 54 हो गई है. हाल ही में मऊगंज जिला भी अस्तित्व में आ गया है. इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने का एलान किया था. वहीं अब सतना के मैहर को जिला बनाने का एलान कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में बड़ा दांव चल दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!