‘मैं पुलिस कमिश्नर बोल रहा हूं…’ थाना प्रभारी को आया फर्जी कॉल, आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

इंदौर: पुलिस कमिश्नर बनकर चंदन नगर थाना प्रभारी को फोन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल के रहने वाले एक आरोपी ने इंदौर के चंदन नगर थाना प्रभारी को पुलिस कमिश्नर बनकर फोन किया और तुरंत थाने पहुंचने को कहा. देर रात तक कमिश्नर के थाने नहीं पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ. नंबर की जानकारी निकालकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

ऐसे हुआ खुलासा
दरअसल, मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दो दिन पहले इंदौर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को एक अनजान नंबर से फोन आया. उनसे कहा गया, “मकरंद देउस्कर बोल रहा हूं तुम जल्द थाने पहुंचो, मुझे तुमसे एक केस के सिलसिले मे बात करनी है.” वहीं थाना प्रभारी जब थाने पहुंचे और कुछ देर तक इंतजार किया लेकिन पुलिस कमिश्नर नहीं आए. जिसके बाद उन्होंने संबंधित नंबर को जब सर्च किया तो वह एक ओम सोनी नामक व्यक्ति का निकला. जिसके बाद क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया. 

कॉल डिटेल निकाल रही पुलिस
आरोपी मूल रूप से छिंदवाड़ा का रहने वाला है और लंबे समय से भोपाल में रहकर काम कर रहा था. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर चंदन नगर पुलिस को सौंप दिया है. आरोपी ने इस तरह की हरकत क्यों की,पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है. पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाल रही है. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!