वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले दिग्विजय- वन नेशन, वन इनकम की नीति लाए सरकार

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वन नेशन, वन इनकम की बात करनी चाहिए। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहीं। वे यहां पर एक दिवसीय दौरे के लिए आए। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से दुखी होकर कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो रहें हैं। 

दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसमें पूर्व राष्ट्रपति को मुख्य काम दिया गया है। इस पर दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि इससे पहले किसी भी पूर्व राष्ट्रपति को इतना हल्का काम नहीं दिया गया है। इस तरह का काम राष्ट्रपति को देना उनका अपमान करना है। वन नेशन, वन इलेक्शन भारतीय संविधान पर एक बहुत बड़ा हमला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब चुनाव आ रहे हैं तो उससे पहले उन्हें यात्राएं याद आ रही हैं। अब भाजपा सरकार को जनता की याद आ रही है।

देश में अमीरी गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में आज अमीरी गरीबी के बीच खाई तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार इस पर क्यों कुछ नहीं कर रही है। आज तेजस्वी यादव ने एक काफी अच्छा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन से अच्छा केंद्र सरकार वन नेशन, वन इनकम करके दिखाए और अमीरी-गरीबी के बीच जो खाई बनी हुई है, उसे खत्म करके दिखाए। आज देश को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!