बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा आज, चित्रकूट पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा को लेकर सीएम शिवराज के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट पहुंचे हैं. कामतां नाथ प्रमुख मुखारविंद में पूजन अर्चना कर रहे हैं. इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. उनके साथ नागरिक उड्डयन कैबिनेट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आज से आगाज होने जा रहा है. पूरे प्रदेश में 19 दिन तक भाजपा की 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी. जन आशीर्वाद का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा करने जा रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज सुबह 11 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे, जहां भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन करने के बाद दोपहर 12 बजे जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का आगाज करेंगे. 

आशीर्वाद यात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दोपहर 1.50 बजे हेलीकाप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होंगे. बीजेपी की पहली जन आशीर्वाद यात्रा आज सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से शुरु होगी.
5 स्थानों से निकलेगी यात्राभाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में 5 स्थानों से निकलेंगी. पहली यात्रा की शुरुआत आज से होगी, जबकि दूसरी यात्रा उज्जैन संभाग के नीमच से 4 सितंबर को निकलेगी. इस यात्रा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे. जिसके बाद जबलपुर संभाग के मंडला से तीसरी यात्रा 5 सितंबर से शुरु होगी.

यात्रा को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे. इसी दिन दिन चौथी यात्रा चंबल संभाग के श्योपुर से शुरु होगी, जिसका शुभारंभ भी गृहमंत्री शाह के हाथों ही होगा. पांचवी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को शुरु होगी, जिसे केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. 
10 हजार किमी का सफर
पांचों जन आशीर्वाद यात्राएं प्रदेश में 10 हजार 643 किलोमीटर का सफर तय करेंगी. इन यात्राओं को 998 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा. जबकि 678 स्थानों रथ सभा होगी, 211 स्थानों पर मंच सभा, जबकि 50 स्थानों पर बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा. यह सभी यात्राएं 21 से 24 सितंबर के बीच भोपाल पहुंच जाएगी. जहां 25 सितंबर को भाजपा ने कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया है. इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!