अमित शाह ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र किया जारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव 2023 के चलते छत्तीसगढ़ दौरे पर है। गृहमंत्री शुक्रवार की शाम को छत्तीसगढ़ पहुंच थे। शनिवार को गृह मंत्री ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाया गया है। प्रदेश में विकास की धारा रोकी गई। भूपेश सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर  में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पिछले पांच सालों में उन्होंने (सीएम भूपेश बघेल) गांधी परिवार का एटीएम बनने और गरीबों का पैसा लूटने का काम किया। कोरोना के काल खंड में मोदी जी ने पांच किलो अनाज भेजना शुरू किया तो ये पांच किलो अनाज भूपेश बघेल चाऊ कर गए और 15 किलो की जगह 10 किलो ही अनाज दिया। भूपेश बघेल की सरकार ने गरीबों का अनाज छीनने का काम किया है। ये रोज कहते हैं कि एजेंसियां ये करेंगी वो करेंगी, अरे भैया एजेंसियां अपना काम जरूर करेंगी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हर घर में राशन पहुंचाने के लिए अंगूठा छाप प्रणाली शुरू की थी। उन्हें छत्तीसगढ़ में ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था। भाजपा ने गरीब तक राशन पहुंचाने का काम किया है। भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया है।’

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!