आज से दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह; भूपेश सरकार के खिलाफ पेश करेंगे आरोप पत्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार से दो दिन तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे। नवा रायपुर के डूमरतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 1 सितंबर की शाम 6:40 बजे नियमित फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहां से डूमतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। 

इसके बाद 2 सितंबर को सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। दोपहर 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम से पहले 31 अगस्त को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया रायपुर पहुंचकर बैठक लेंगे। दुर्ग जिले के उतई में लोगों से मुलाकात करेंगे। 

सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए आरोप पत्र साथ लेकर आएंगे। करीब एक महीने पहले आरोप पत्र समिति ने शाह को आरोपों का पुलिंदा सौंपा था। इस आरोपों को लेकर क्या रूपरेखा बनेगी। इसकी बीजेपी नेताओं को भी जानकारी नहीं है। चर्चा है कि इसके लिए एक टीम बनी है, जो आरोप पत्र पर वर्क कर रही है। आरोप पत्र पेज भी दिल्ली में गोपनीय तरीके दिया गया है। इसके पहले साल 2003 में जोगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाया गया था। उस समय इस कार्य के संयोजक विधायक बृजमोहन अग्रवाल थे। वो 44 पेज का आरोप पत्र बनाए थे। इसके बाद 15 साल तक बीजेपी की सरकार रही आरोप पत्र की जरूरत ही नहीं पड़ी।

केंद्रीय गृहमंत्री आरोप पत्र जारी करने के बाद महासुमंद जिले के खैरमाल, अर्जुन्दा और सराईपाली के लिए रवाना होंगे। यहां पर जनजातियों की ओर से शाह का स्वागत कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से आदिवासी वोटर्स को  साधने की तैयारी है। इसके बाद शाम को 6 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। महासमुंद जिले पर बीजेपी की नजर है।

क्या है आरोप पत्र में
माना जा रहा है कि इस आरोप पत्र में कथित शराब घोटाला, कोल घोटाला, सीजीपीएसी घोटाला, गौठान घोटाला, ईडी की कार्रवाई, सट्टे की कार्रवाई, महादेव एप, कानून व्यवस्था, धान का सियासी गणित, आरक्षण आदि शामिल होंगे। जिसके सहारे बीजेपी भूपेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेगी। 

बची हुई सीटों पर होगा मंथन 
शाह की बैठक में दूसरी पार्टी के दिग्गज नेता जो भाजपा में प्रवेश करने वाले हैं, उनके नामों पर भी चर्चा होगी। आरोप पत्र को कैसे बूथ स्तर पर उतारना है, इस पर चर्चा होगी। बची हुई सीटों पर भी किसे उतारा जाएगा, इस पर भी चर्चा होगी। रापयुर की आरंग विधानसभा सीट पर सतनामी गुरु बालदास के प्रवेश के बाद कयास लगाया जा रहा है कि उनके बेटे खुशवंत को बीजेपी टिकट देगी। 

70 दिन में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरा 
गृहमंत्री अमित शाह 70 दिनों में चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। इससे पहले 22 जून को दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित किए थे।  फिर 5 और 22 जुलाई को रायपुर आए थे। लगभग 40 दिन बाद फिर रायपुर आ रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रायपुर की बैठक में शामिल होने के बाद वे दुर्ग और बिलासपुर में भी चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!