एमपी में आज फिर बढ़ेगा कांग्रेस का कुनबा, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी समेत ये नेता थाम सकते हैं हाथ

विधानसभा चुनाव में अब महज दो-ढाई महीने का समय ही शेष है, ऐसे में बीजेपी को हर दिन झटके मिल रहे हैं. असंतोष के चलते नेता बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस से जोड़ रहे हैं. आज फिर बीजेपी के 5 नेता कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं. यह नेता भी आज भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. दो दिन पहले कोलारस से बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दिया था.

कयास लगाए जा रहे थे कि विधायक जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. यह कयास सही साबित हुए और आज विधायक रघुवंशी कांग्रेस में शामिल होने जा हैं. प्रदेश बीजेपी कार्यालय में विधायक रघुवंशी के अलावा चार अन्य नेता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के अलावा ये नेता भी बीजेपी को छोड़ आज कांग्रेस के हो जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन चारों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी.

ये नेता भी थामेंगे कांग्रेस का दामन
बीजेपी के दो बार के पूर्व विधायक और अपेक्स बैंक के चेयरमेन रह चुके भंवर सिंह शेखावत, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, टीकमगढ़ की जतारा विधानसभा से दो बार की जिला पंचायत सदस्या अनीता खटीक और उनके पति प्रभुदयाल खटीक भी आज कांग्रेस की सदस्यता लेंगे. चुनावी साल में दल बदल की राजनीति का दौर चल रहा है. अब तक कई बीजेपी के नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, तो वहीं कई कांग्रेसी नेता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. हालांकि इस दल बदल की राजनीति में ज्यादा नुकसान का सामना फिलहाल बीजेपी को उठाना पड़ रहा है.

अब ग्वालियर-चंबल में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बीजेपी को छोड़ कांग्रेस में जा रहे हैं, तो कभी सिंधिया समर्थकों से परेशान होकर मूल भाजपाई कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. सिंधिया समर्थकों में अब तक समर्थक बैजनाथ यादव, राकेश गुप्ता, रघुराज धाकड़ और शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!