बाबा की शरण में आए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, बोले- महाकाल के भरोसे देश में चल रहा हैं सब कुछ

मध्यप्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार की सुबह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास और चीफ ऑफ डिफेंस इंडिया अनिल चौहान बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। उसके बाद चीफ ऑफ डिफेंस ने ई कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण भी किया। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां गर्भग्रह में महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा के आचार्यत्व में भगवान महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया गया। जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। आरबीआई के गवर्नर श्री दास का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक संदीप सोनी द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस इंडिया अनिल चौहान ने भी आज परिवार सहित बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित राम गुरु द्वारा गर्भग्रह मे श्री चौहान और परिवारजनो के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया। जिसके बाद वे भी नंदी हॉल में कुछ देर तक भगवान की भक्ति में ली नजर आए। जहां श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। दर्शन के बाद के चीफ ऑफ डिफेंस इंडिया अनिल चौहान ने ई कोर्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण भी किया।

शक्तिकांत दास बोले महाकाल के भरोसे चल रहा देश में सब कुछ
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए और मेने यहां पूजन भी किया। बाबा महाकाल के भरोसे सब कुछ चल रहा है। मैंने सबके मंगल के लिए बाबा महाकाल से कामना की है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!