किसानों का इंतजार खत्म! मौसम विभाग ने झमाझम बारिश को लेकर जताई ये संभावना

मध्य प्रदेश में किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि किसानों को बारिश के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, 7 सितंबर से पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होने की पूरी संभावना है. ये बारिश लगातार कुछ दिनों तक बनी रहेगी. बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि इस बीच प्रदेश में कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की इस संभावना के बावजूद किसानों के पेशानी पर चिंता की लकीरे देखी जा सकती है. 

किसानों का मानना है कि यदि एक सप्ताह और बारिश नहीं हुई, तो सोयाबीन की फसल को खराब होने से कोई नहीं बचा सकता है. बारिश नहीं होने से किसानों दिन दिन-ब-दिन नुक्सान उठाना पड़ रहा है. यही वजह है कि किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, फिलहाल किसानों को लगभग एक बफ्ते और इंतेजार करना पड़ेगा. बारिश के लिए धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना का दौर चल रहा है. 

बारिश के लिए निकाली गई जिंदा व्यक्ति की अर्थी

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश को लेकर टोने-टोटके भी किये जा रहे हैं, मंदसौर में एक जिंदा व्यक्ति की अर्थी निकाल कर बारिश के लिए प्रार्थना की गई. इसके अलावा ग्रामीण बारिश को लेकर जन गांव की चौपाल पर एकत्रित होकर एक साथ भोजन कर रहे हैं. इस प्रकार के नजारे उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, देवास, आगर मालवा जिले में देखने को मिल रहे हैं.

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इनमें देवास, सीहोर, धार, इंदौर, नर्मदा पुरम, जबलपुर शहडोल, बैतूल, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा सहित कुछ जिले शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में भी कहीं, कहीं पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!