इंदौर के खजराना गणेश के लिए बनी विश्व की सबसे बड़ी 101 किलो की राखी

रक्षाबंधन पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाई गई। दावा है कि यह कुल 144 वर्गफीट यानी 12X12 वर्ग फीट की है। रक्षाबंधन के मौके पर भगवान को राखी अर्पित की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहेंगे। ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड’ टीम’ भी दुनिया की सबसे बड़ी राखी को प्रमाणित करने के लिए यहां पहुंचेगी। वह जल्द ही इसका सर्टिफिकेट जारी करेगी। 

सातवीं बार समिति ने बनाई आकर्षक राखी
संस्थापक राजेश बिड़कर व राहुल शर्मा ने बताया समिति द्वारा सातवीं बार इस तरह की राखी का निर्माण किया गया है। इस विशाल राखी का निर्माण इंदौर श्री गणेश भक्त समिति द्वारा किया गया है। राखी को चार स्थानीय कलाकारों ने 15 दिन में बनाया है। समिति ने सबसे पहले 7X7 की राखी का निर्माण कर खजराना गणेश मंदिर को अर्पित की थी। फिर हर साल इसका साइज क्रमश: एक-एक फीट बढ़ाते गए। इसे लोडिंग में रखकर मंदिर तक लाया गया और कैंपस में इसे असैम्बल किया गया। 

राखी की खास बातें
कलाकार विजय धीमान ने बताया कि 12×12 वर्ग फीट की इस राखी को बनाने के लिए आयरन की रिंग का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही गणेशजी की पूजन सामग्री, जूट, फोम, वैल्वेट, गोटा, एम्ब्रायडरी लेस, सवा पांच मीटर लंबा मोटा रेशमी कपड़ा, प्रोफाइल, फेविकोल, प्लास्टिक की बॉल, चमक, कुंदन, कलर एवं गोल्डन रेशम की डोरी आदि का उपयोग किया गया है। ऐसे ही थर्मोकोल से अष्ट विनायक की मूर्तियों निर्माण कर खूबसूरत रूप दिया गया है। 101 किलो वजनी इस राखी की विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से असैम्बल्ड हो जाती है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!