इंदौर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए चलाई गई ‘हेरिटेज ट्रेन’, बस इतने में कर सकेंगे सफर

देश के सबसे साफ शहरों में शुमार इंदौर में हेरिटेज ट्रेन को दोबारा शुरू किया जा रहा है. इसको चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी. इस हेरिटेज ट्रेन के दोबारा शुरू होने से पर्यटक इंदौर के आसपास की जगहों को आसानी से घूम सकेंगे. रेलवे मंडल द्वारा इस ट्रेन को चलाने के लिए एक लंबी कवायद की गई थी, इस लंबी प्रक्रिया के बाद अब आखिरकार इस ट्रेन को शुरू कर दिया गया है. ये ट्रेन कालाकुंड से पातालपानी के बीच हफ्ते में दो बार चलेगी. 

इंदौर में इस हेरिटेज ट्रेन के चलने से पर्यटक आसपास के नेचुरल खूबसूरती को निहार सकेंगे. इस ट्रेन को चलाने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार मांग की जा रही थी. 26 अगस्त को हर शनिवार और रविवार से ये ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के वादियों में ट्रेन दौड़ेगी. यह ट्रेन शनिवार (26 अगस्त) को सुबह 11.05 पर पहली ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के लिए रवाना हुई. इस ट्रेन के रवाने होने से पहले यात्रियों ने इंजन और बोगियों पर चढ़कर खूब सेल्फी ली. 

यात्री कीचड़ में घुस कर पहुंचे स्टेशन

इस दौरान यात्रियों को पातालपानी स्टेशन तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दरअसल चौरड़िया गांव से स्टेशन तक जाने वाले रास्ते की हालात खस्ता है, बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ है. यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा. हालांकि इसके बावजूद यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई.  

बता दें, ये हेरिटेज ट्रे पहले महू से कालाकुंड तक चलाई जाती थी, जिसे इस साल रेलवे ने पातालपानी से चलाने का फैसला किया है. यही वजह है कि इंदौर से आने वाले पर्यटकों को महू से पातालपानी तक जाने के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा. 

नान एसी का 20 रुपये है किराया

इस हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत रतलाम रेलवे मंडल ने की है. शुरुआती दौर में इस ट्रेन के जनरल बोगी यानि नान एसी में सफर करने के लिए 20 रुपये का टिकट लेना होगा. इसके अलावा प्रीमियम कैटेगरी में यानि एसी कोच में सफर करने के लिए 265 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है. टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या टिकट विंडो से भी लिया जा सकता है. इंदौर के हेरिटेज ट्रेन का इंतेजार खत्म हो गया. रतलाम रेलवे मंडल ने शनिवार से पातालपानी से कलाकुंड के बीच इसकी संचालन शुरू कर दिया है, इसके लिए टिकट दर भी तय कर दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!