सीएम ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा

दमोह ।   दूसरों की सुरक्षा करने वाले जब स्वयं सुरक्षित न हों तो ऐसे में क्या कहा जाएगा कि कानून किसके लिए बना है। कुछ ऐसी ही घटना दमोह में देखने को मिली जब दो युवाओं द्वारा एक ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट कर दी क्योंकि उसके द्वारा इन्हें रोका गया था। दोनों युवाओं यातायात पुलिस के आरक्षक को सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। इस दौरान वहां लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे। इस मामले का अब वीडियो इंटरनेट मीडिया में आने के बाद कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दमोह आगमन के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक से सरेराह मारपीट कर दी गई। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दमोह आगमन के दौरान दमोह जिला एवं आसपास के जिलों से ड्यूटी के लिए पुलिस तैनात की गई थी। इसी क्रम में टीकमगढ़ से ड्यूटी पर आए एक प्रधान आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किए जाने पर पुलिस ने दमोंह के तीन युवाओ के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जिसमें गीतेश एवं गोलू साहू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपित अभी भी फरार है।

तमाशबीन बने रहे लोग

जब रात के वक्त सड़क किनारे ट्रैफिक आरक्षक ने युवकों को आगे जाने से रोका था क्योंकि मुख्यमंत्री का आगमन था तो युवकों ने आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। युवकों द्वारा आरक्षक को सड़क में गिरा-गिराकर पीटा गया। इस घटना को सभी देख रहे थे और अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। आरक्षक को पीटने का वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!