सिलेंडर 450 रुपये, बिजली का बढ़ा बिल माफ, पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण, जानें CM शिवराज के बड़े एलान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार घोषणआएं कर रहे हैं. इनमें से कई योजनाओं को उन्होंने लागू भी कर दिया है. चुनावी साल में सीएम शिवराज अपनी घोषणाओं से सभी वर्गों को साधने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पुलिस विभाग को एक और सौगात दी है. शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (27 अगस्त) को मध्य प्रदेश में महिलाओं के आरक्षण को बढ़ाने की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘पहले हमारी सरकार ने तय किया था कि प्रदेश पुलिस में महिलाओं के लिए 30 फीसदी पद आरक्षित होंगे, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 35 फीसदी किया जायेगा.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि, ‘मध्य प्रदेश के सभी पुलिस स्टेशनों एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ-साथ, एक महिला डेस्क भी है.’ इससे पहले इसी साल 28 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश महिला पुलिस स्कूटी दी, जहां उन्होंने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम महिला पुलिस को 250 स्कूटी वाहनों की चाबियां सौंपी गई.

सावन में मिलेंगे 450 रुपये में सिलेंडर- शिवराज सिंह चौहान

हालिया दिनों में मध्य प्रदेश सहित पूरे देश घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आग लगी है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘सावन माह में सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाये जायेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘इसके बाद मैं गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर स्थायी व्यवस्था करुंगा.’ सीएम शिवराज के इस एलान से प्रदेश एक करोड़ 20 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फायेदा पहुंचेगा.

बढ़े हुए बिजली का बिल नहीं वसूला जायेगा- शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत दी है. उन्होंने रविवार (27 अगस्त) इस संबंध में एलान करते हुए कहा कि, ‘मध्य प्रदेश में बढ़े हुए बिजली का बिल नहीं वसूला जायेगा. सितंबर में बढ़ा हुआ बिजली का बिल शून्य हो जायेगा.’ शिवराजा सिंह चौहान ने इस दौरान आगे कहा कि, ‘प्रदेश की गरीब महिलाओं का हर महीने बिजली का बिल सिर्फ 100 रुपये आये, जल्द ही इसके लिए भी व्यवस्था की जायेगी.’ बता दें कि, बीते साल सितंबर माह में मध्य प्रदेश में बिजली के बिलों में इजाफा किया गया था. इसके बाद बीते मार्च माह में भी बिजली के बिलों में 6 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया था. इसको लेकर पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!