सोने के सिक्के मामले में फरार चल रहे थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

अलीराजपुर ।   जिले में एक आदिवासी के घर से सोने के 240 सिक्के चुराने के आरोप में करीब एक महीने से फरार थाना सोंडवा के पूर्व थाना प्रभारी विजय देवड़ा, आरक्षक सुरेश चौहान, राकेश डाबर और आरक्षक विजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बेजड़ा गांव की महिला रमकुबाई भयड़‍िया ने शिकायत कर बताया कि वह गुजरात में मजदूरी करने के लिए गई थी। इस दौरान एक मकान में काम करते समय उसे सोने के 240 सिक्के मिले थे। इसके बाद वो सभी सिक्के लेकर अपने गांव आ गई और घर के अंदर उसने ये गाड़ दिए थे। जेठ की बहू के साथ सिक्के के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी जानकारी पूरे गांव में हो गई। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और धमकाकर घर के अंदर खोदाई की। जमीन से निकले सारे सिक्कों को पुलिसकर्मी लेकर चले गए थे।

थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन

इस मामले में ग्रामीणों ने भाजपा नेता जयपालसिंह खरत के साथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस घटना के बाद टीआई विजय देवड़ा, प्रधान आरक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक राकेश व वीरेंद्रसिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही ये फरार थे।

  • सम्बंधित खबरे

    पहलगाम हमले में MP के LIC अफसर की भी मौत: आतंकियों ने गोलियों से भून डाला, बेटी के पैर में लगी गोली, संस्कृति बचाओ मंच ने पाकिस्तान पर की अटैक की मांग

    अलीराजपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के एलआईसी अफसर की भी मौत हो गई। आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। वहीं उनकी बेटी के पैर…

    डकैती की दो घटनाओं से थर्राया MP: खरगोन में हथियारों से लैस बदमाशों ने की लाखों की लूट, अलीराजपुर में ज्वेलरी शॉप से लूटे चांदी के जेवर

    मध्य प्रदेश में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच प्रदेश के 2 जिलों में डकैती की 2 बड़ी घटनाएं हुई हैं जिससे पुलिस की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!