पहलगाम हमले में MP के LIC अफसर की भी मौत: आतंकियों ने गोलियों से भून डाला, बेटी के पैर में लगी गोली, संस्कृति बचाओ मंच ने पाकिस्तान पर की अटैक की मांग

अलीराजपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के एलआईसी अफसर की भी मौत हो गई। आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। वहीं उनकी बेटी के पैर में गोली लगी है। बताया गया कि LIC अधिकारी अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ गए हुए थे। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच ने पाकिस्तान पर हमले की मांग की है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। वहीं इस हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी ब्रांच मैनेजर सुशील कुमार नथानियल की भी जान चली गई। आतंकियों ने उन्हें भी गोलियों से भून डाला। वहीं उनकी बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगने की खबर है।

पत्नी का जन्मदिन मनाने गए थे कश्मीर

सुशील कुमार नथानियल मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे चार दिन पहले ही अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए बेटी आकांक्षा (30) और बेटे आस्टन (21) के साथ कश्मीर गए हुए थे। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं घायल आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करती है। सुशील का परिवार वर्तमान में इंदौर के वीणा नगर में रहता है। वे मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट के रहने वाले है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बेटी के पैर में गोली लगी है, वहीं बेटा और पत्नी ठीक है।

आतंकियों को चुन-चुनकर मारने की मांग

सुशील के मौत की खबर मिलते ही अलीराजपुर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकियों को चुन-चुनकर मारने की बात कही है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर ने भी पाकिस्तान पर हमले की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को टारगेट बनाकर आतंकवादी घटना को अंजाम दिया गया। अमरनाथ यात्रा अभी शुरू भी नहीं हुई है और आतंकवादी घटनाएं होने लगी। पीएम नरेंद्र मोदी से मांग है कि पाकिस्तान पर तत्काल हमला होना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!