सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी, दो महीने में चार विश्वास पात्रों ने ज्वाइन की कांग्रेस

बीते चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कराने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस ने पूरी तरह से फोकस कर लिया है. कांग्रेस लगातार सिंधिया के समर्थकों में सेंधमारी कर रही है. दो महीने में अब तक कांग्रेस सिंधिया परिवार के 4 विश्वास पात्र नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने में सफलता हासिल की है. 

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दल बदल की राजनीति बड़े जोर-शोर से चल रही है. कभी भाजपा, कांग्रेस में सेंध लगा रही है तो कभी कांग्रेस, भाजपा में सेंध लगा रही है. इस सेंधमारी की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का पूरा फोकस तत्कालीन कांग्रेस ने व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आ सकती है. कांग्रेस लगातार सिंधिया समर्थकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है. अब तक आधा दर्जन से अधिक सिंधिया समर्थकों ने भाजपा को अलविदा बोल कांग्रेस में अपनी आस्था जता दी है. 

महल की राजनीति को ये बोले अलविदा
विधानसभा चुनाव में टिकट की चाह रखने वाले सिंधिया परिवार के विश्वास पात्र नेता लगातार महज की राजनीति को अलविदा बोल रहे हैं. महज दो महीने में ही चार लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है. अब तक बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता, रघुराज धाकड़ और जितेन्द्र जैन गोटू कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं. 

समर्थकों के साथ ले रहे सदस्यता
बता दें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं. शुरुआत 14 जून से हुई. 14 जून को सिंधिया समर्थक बैजनाथ यादव को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी.

बैजनाथ यादव 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आ गए थे. बैजनाथ यादव के 12 दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूसरे समर्थक शिवपुरी के नेता राकेश गुप्ता ने 26 जून को कांग्रेस की सदस्यता ली थी. इसके बाद 10 अगस्त को रघुराज धाकड़ ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजधानी भोपाल पहुंचकर कांग्रेस का दामन थामा. इसके बाद 24 अगस्त को शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने भी भोपाल पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जितेन्द्र जैन गोटू को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!