इंदौर की 31 अवैध कालोनी पूरी तरह से वैध, डेवलपमेंट और बिल्डिंग निर्माण की अनुमति मिली

इंदौर की 31 कालोनियां शुक्रवार को पूरी तरह से वैध हो गईं। जाल सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में इन कालोनियों में अद्योसंरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा की अनुमति दी गई। सु-राज कालोनी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में इन कालोनियों को यह सौगात मिली। जाल सभागृह में शाम चार बजे से हुए इस लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। 

प्रदेश की कई कालोनियों को हुआ लाभ
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, सूचना, प्रौद्योगिकी व योजना प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की विभिन्न अनाधिकृत कालोनियों में अद्योसंरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा प्रदान करने के लिए सु-राज कालोनी योजना का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की 31 कालोनियों को भी यह सौगात दी। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रदेश के साथ ही इंदौर शहर के हजारों नागरिकों को आज सौगात मिल रही है। पूर्व में इंदौर शहर की 100 कॉलोनीयों को वैध करने के साथ ही शहर की 31 अनधिकृत कॉलोनी में विकास कार्यों के क्रियान्वन एवं भवन अनुमति प्रदान की जा रही है, इसके साथी शहर की अन्य कानूनी को भी नियमित करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य, जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर की 31 कालोनियों के रहवासी संघ व प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

लोन मिलना होगा आसान, गर्व से कहेंगे यह है हमारा मकान
विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया ने कहा कि अवैध कॉलोनी का कलंक वहां के निवासी ही जानते हैं। न लोन नहीं मिलता है और न ही भवन अनुज्ञा की अनुमति मिलती है। इंदौर शहर की अवैध कॉलोनियों में अब विभिन्न सुविधाएं दी जाएगी, जिसके तहत रहवासियों को लोन सुविधा मिलेगी और उनके भवन अनुज्ञा की अनुमति भी मिलेगी।

Indore 31 illegal colonies fully legalized permission for development and building construction

कार्यक्रम में विभिन्न कालोनियों के रहवासी

चेहरे पर बिखरी मुस्कान
कार्यक्रम में जब इन कालोनियों में डेवलपमेंट करने और बिल्डिंग निर्माण करने की अनुमति मिल गई तो रहवासियों के चेहरे खिल उठे। सभी ने बताया कि कई साल गुजर गए जब वे इस पल का इंतजार करते रहे। अब वे अपने घर अच्छी तरह से बनवा सकेंगे और वहां खुशी खुशी रह सकेंगे। 

इन कालोनियों को मिली अनुमति
श्री हरि सोसायटी ग्राम सिरपुर, अभिनंदन नगर एनेक्स ग्राम खातीपुरा सुखलिया, श्री रूपेश यादव नगर, ब्रजनयनी कालोनी, गणेश नगर, हरिओम कालोनी, अवंतिका नगर, बजरंगपुरा, आदर्श गणपति नगर, गायत्री नगर, लालबहादुर शास्त्री नगर, पंचशील नगर, आलोक नगर, चौधरी पार्क कालोनी, कमल नगर, दीपक नगर, अलकापुरी कालोनी, महेश यादव नगर, श्याम नगर एनेक्स प्रथम, श्याम नगर एनेक्स द्वितीय, मनपसंद कालोनी, काशीपुरी कालोनी, श्रीपति कुंज, गौरव नगर, न्यू नगीन नगर, रूप नगर, जोशी कालोनी, अभिषेक नगर, यादव नगर, दुर्गा कालोनी, गजाधर नगर 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!