एक सप्ताह में मध्यप्रदेश के सांसदों का घेराव करेंगे किसान, एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने की चेतावनी

इंदौर: भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का घेराव करने के लिए रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा है कि यदि प्याज के एक्सपोर्ट पर लगाई गई 40 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं हटाई गई तो एक सप्ताह के अंदर मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का किसान घेराव करेंगे। आज इन्हीं बातों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार को यह भी नहीं पता कि देश के अंदर आज कितना प्याज है। उन्होंने अनुमान के आधार पर यह सोचा कि देश में प्याज खत्म हो रहा है और उसे बाहर भेजने के लिए रोक लगाना चाहिए और इसी के चलते उन्होंने प्याज पर 40 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी। इस निर्णय के कारण प्याज बाहर जाना बंद हो गई और देश में भी उसके दाम तेजी से गिरने की संभावना बन गई है।

जब प्याज सड़कों पर फिंकती है और जब किसानों को नुकसान होता है तब केंद्र सरकार कुछ नहीं करती लेकिन जब किसानों को थोड़ा भी फायदा होता है तो केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ उतर जाती है।सरकार ऐसे नियम लाती है जिससे किसान कंगाल हो जाएं। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में चेतावनी दी कि यदि 4 दिन के अंदर प्याज से एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं हटाई गई तो सात दिन में भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का घेराव करेगा।

सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे किसान

किसानों ने कहा कि बाहर निर्यात बंद होने के बाद प्याज के दाम भारत में बहुत कम हो जाएंगे और किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकलेगा अगर ऐसा हुआ तो जल्दी किसान मंडिया बंद कर देंगे और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!