इंदौर शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण तेज गति से दिन-रात काम कर पूरे किये जाये:संभागायुक्तआकाश त्रिपाठी

इंदौर शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण तेज गति से दिन-रात काम कर पूरे किये जाये

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण पूरा करने के लिये संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने तय की समय-सीमा
इंदौर 04 अक्टूबर 2019
इंदौर शहर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) का निर्माण कार्य तेज गति से दिन-रात काम कर पूरे किये जाये। संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने एसटीपी के निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के लिये समय-सीमा तय की है। उन्होने निर्देश दिये है कि उक्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो। नगर निगम के अधिकारी नियमित रूप से कार्य की प्रगति की समीक्षा करें। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने पर संबंधित ऐजेंसी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायें।
संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में अमृत योजना तथा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कार्यपालन अधिकारी सुश्री अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने प्रगतिरत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि अमृत योजना के अंतर्गत राजेन्द्र नगर में प्रतीक सेतु के पास में 8 एमएलडी का, बीजलपुर(हुकमाखेड़ी) में 7 एमएलडी का, खण्डवा रोड पर राधास्वामी आश्रम ( हिम्मत नगर) में 6 एमएलडी का, नाहर भण्डारा में 11 एमएलड़ी का तथा प्राणी संग्राहलय (आजाद नगर) में 35 एमएलड़ी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। इसी तरह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाये जा रहें है।
संभागायुक्तह श्री त्रिपाठी ने प्रगतिरत इन कार्यों का सिविल वर्क हर-हाल में जनवरी 2020 तक पूरा करने की समय-सीमा तय की। इसी तरह उन्होने सिविल वर्क पूरा होने के बाद टेस्टिंग कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को हर-हाल में मार्च माह तक शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होने समय-सीमा के पश्चात भी काम पूरा न करने वाली एजेंसी के विरूद्ध सख्त कार्यावाही के निर्देश भी दिये।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!