भारत में यहां चलाइए ऑटो-टैक्सी, सरकार देगी 10 हजार रुपए

हैदराबाद: देश के लगभग हर हिस्से में जब कभी ट्रैफिक जाम की समस्या होती है तो सबसे पहले ऑटो-टैक्सी वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है. दरअसल, शहरों में सड़क पर सबसे ज्यादा ऑटो-टैक्सी वाले ही होते हैं. देश की राजनीति में बदलते दौर को देखते हुए हर राजनीतिक पार्टियां जाति आधारित के अलावा खास तरह के रोजगार से जुटे लोगों को अपने पाले में करने की कोशिश करते रहत हैं. इसी कड़ी में ऑटो-टैक्सी वालों के प्रति भी राजनीतिक दल नरमी दिखा रही है. पहले देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऑटो-टैक्सी वालों के दम पर अच्छा खासा दम दिखा पाई तो अब आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) इसी फॉर्मूले को आजमा रहे हैं.

सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने शुक्रवार को ‘वाईएसआर वाहन मित्र’ (YSR Vahana Mitra scheme) योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत देश के इतिहास में पहली बार ऑटो, कैब और कार चालकों को हर साल 10 हजार रुपये मुफ्त में दिये जाएंगे. 

एलुरू के इंडोर स्टेडियम में सीएम जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने वाहन मित्र योजना को लांच करते हुए कहा कि गरीबी में ऑटो, कैब और कार चालक गरीबी में जीवन यापन करते हैं, लेकिन उनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है. सरकार इस रोजगार से जुड़े लोगों को सालाना 10 हजार रुपए देगी, ताकि वे अपने वाहन का नियमित मरम्मत आदि करा पाएंगे. 

सीएम जगन रेड्डी ने कहा कि जो भी ऑटो, कैब और कार चालक ‘वाईएसआर वाहन मित्र’ (YSR Vahana Mitra scheme) योजना के तहत 10 हजार रुपए पाना चाहते हैं, वे 30 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा लें.

यहां आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. इस चुनाव में जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) को ऑटो, टैक्सी और कैब वालों ने अच्छी खासी मदद की थी. वाहन मित्र योजना के अंतर्गत सरकार ने 9 सितंबर को दिशा निर्देश संबंधी जीओ जारी किया है. सरकार इस योजना की लागू करने के लिए बजट में 400 करोड़ आवंटित किया है. इन में से अन्य जाति को 312 करोड़, एससी को 68 करोड़ और एसटी को 20 करोड़ आवंटित किये गये. वाईएसआर वाहन मित्र योजना के अंतर्गत मंजूर किये गये वाहनों में 1,56,804 ऑटो, 5,093 मैक्सी कैब और 11,205 टैक्सी कैब शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!